भाजपा युवा मोरचा की बैठक संपन्न(दो खबर)

गोह (औरंगाबाद). भारतीय जनता युवा मोरचा की एक बैठक गोह पार्टी कार्यालय में शीत बसंत दूबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें गोह विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. अब तक 200 लोगों को सदस्य बनाये गये हैं. बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी उद्देश्य को गांव-गांव […]

गोह (औरंगाबाद). भारतीय जनता युवा मोरचा की एक बैठक गोह पार्टी कार्यालय में शीत बसंत दूबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें गोह विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. अब तक 200 लोगों को सदस्य बनाये गये हैं. बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी उद्देश्य को गांव-गांव में जाकर लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में दीपक उपाध्याय, धीरज कुमार सिंह चौहान व धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.काराकाट सांसद ने किया कई गांवों का दौरा गोह (औरंगाबाद). काराकाट के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गोह विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरान किया. इस दौरान गांव-गांव में जाकर लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने जलालपुर में दुल्ला बिगहा नहर से जलालपुर गांव तक रोड बनवाने का आश्वासन दिया. देवहारा लोक समता पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनसमस्याओं को हम तक पहुंचाएं, जिसका हम समाधान कर सके. उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय व आवासीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार को जगह तय करने के लिए लिखा गया है. इसके बाद मरहीधाम पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक धाम है. बाजार वर्मा गांव पहुंच कर कृषि साख समिति गोदाम का उद्घाटन फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि बिहार बेरोजगार व भ्रष्टाचार से घिर गया है. इसे निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने इसे मुक्त कराने का निर्णय लिया है. साथ में राष्ट्रीय महासचिव मालती कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा व स्लोक सिंह समेत कई कार्यकर्ता थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >