फाइनल में मिर्जापुर की टीम 3-0 से हारी औरंगाबाद (कोर्ट)नवीनगर के प्रगति खेल मैदान पर रविवार को पुलिस-पब्लिक सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन नवीनगर के पुलिस निरीक्षक चंद्र कुमार ने किया. फाइनल मैच में मिर्जापुर व बरहारा की टीम के बीच खेला गया. इसमें बरहारा की टीम ने मिर्जापुर को 3-0 से हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. फुटबॉल टूर्नामेंट के इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी. शायद इसका एक मुख्य कारण यह भी था कि पूरे जिले में हो रहे पुलिस पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल का मुकाबला सिर्फ यहीं हुआ. विजेता व उपविजेता टीम को पुलिस निरीक्षक व माली थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार द्वारा शील्ड दिया गया. विजेता टीम के खिलाड़ी राजा को मैन ऑफ द मैच व उपविजेता टीम के खिलाड़ी मोनू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. इस दौरान पुराने फुटबॉल खिलाड़ी गम्हरिया निवासी धर्मदेव सिंह ने पुलिस निरीक्षक को तलवार व शॉल देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली थीं. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक चंद्र कुमार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने के लिए आयोजनकर्ताओं व स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो है ही, अब इसके माध्यम से कैरियर भी बनाया जा सकता है. पहले लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए खेलते थे. अब ऐसी बात नहीं है. इस मौके पर व्यवस्थापक रंजीत सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
पुलिस पब्लिक फुटबॉल टूर्नामेंट में बरहारा बना विजेता
फाइनल में मिर्जापुर की टीम 3-0 से हारी औरंगाबाद (कोर्ट)नवीनगर के प्रगति खेल मैदान पर रविवार को पुलिस-पब्लिक सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन नवीनगर के पुलिस निरीक्षक चंद्र कुमार ने किया. फाइनल मैच में मिर्जापुर व बरहारा की टीम के बीच खेला गया. इसमें बरहारा की टीम ने मिर्जापुर […]
