नीम से टपक रहे पानी पीने के लिए उमड़ रही भीड़

औरंगाबाद (ग्रामीण) सदर प्रखंड के बद्री बिगहा गांव में स्थित देवी मंदिर से सटे नीम के विशाल पेड़ से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है. नीम के पेड़ से गिर रहे पानी की सूचना पाकर आसपास के इलाकों से लोगों का आना शुरू हो गया है. पेड़ की डाली से गिर रहे पानी को […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) सदर प्रखंड के बद्री बिगहा गांव में स्थित देवी मंदिर से सटे नीम के विशाल पेड़ से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है. नीम के पेड़ से गिर रहे पानी की सूचना पाकर आसपास के इलाकों से लोगों का आना शुरू हो गया है. पेड़ की डाली से गिर रहे पानी को हर कोई पीना चाह रहा है. कोई इसे ईश्वर की माया बता रहा है तो कोई अंधविश्वास. कुछ लोगों की माने तो नीम के पेड़ से तरल पदार्थ का रिसाव होना लाजिमी है. पहले भी ऐसा कई बार देखा गया है. बद्री बिगहा गांव के कुछ लोग इसे ईश्वर की देन मान रहे. मामला जो हो यह आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग पानी को छान कर अपने घर भी ले जा रहे है.युवक धनराज कुमार यादव, उदित कुमार,भगत यादव, पिंटू कुमार, सुनील कुमार की माने तो प्रतिदिन भारी संख्या में लोग इसे देखने मंदिर के समीप पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >