मदनपुर (औरंगाबाद). बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ, पटना के चुनाव में मदनपुर प्रखंड में कार्यरत किसान सलाहकार सुशील कुमार चतुर्वेदी को प्रदेश किसान सलाहकार संघ के महासचिव के पद पर मनोनयन किया गया है. इससे मदनपुर के किसान सलाहकारों के साथ जिले के किसान सलाहकारों में खुशी की लहर व्याप्त हो चुकी है. किसान सलाहकार के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि श्री चतुर्वेदी को महासचिव के पद पर मनोनीत किये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी. वहीं, किसान सलाहकार बलराम कुमार, दुर्गा प्रसाद व शशिशेखर आदि ने कहा कि किसान सलाहकारों के हक की लड़ाई चतुर्वेदी के नेतृत्व में तेज होगी. चतुर्वेदी के मनोनयन पर बधाई देने वालों में किसान सलाहकार संघ के जिला सचिव कुमार सच्चिदानंद, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रमंडलीय कार्यकर्ता अमिताभ सिंह, अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमोद ठाकुर, विनय कुमार व लक्ष्मीकांत आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है.
सुशील बने किसान सलाहकार संघ के प्रदेश महासचिव
मदनपुर (औरंगाबाद). बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ, पटना के चुनाव में मदनपुर प्रखंड में कार्यरत किसान सलाहकार सुशील कुमार चतुर्वेदी को प्रदेश किसान सलाहकार संघ के महासचिव के पद पर मनोनयन किया गया है. इससे मदनपुर के किसान सलाहकारों के साथ जिले के किसान सलाहकारों में खुशी की लहर व्याप्त हो चुकी है. किसान सलाहकार […]
