धान अधिप्राप्ति पर कल बैठक करेंगे मंत्री

औरंगाबाद (नगर)बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक गुरुवार को धान अधिप्राप्ति पर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इससे संबंधित जानकारी सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मंत्री का आगमन बुधवार की रात औरंगाबाद में होगा. गुरुवार की सुबह सबसे पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. […]

औरंगाबाद (नगर)बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक गुरुवार को धान अधिप्राप्ति पर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इससे संबंधित जानकारी सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मंत्री का आगमन बुधवार की रात औरंगाबाद में होगा. गुरुवार की सुबह सबसे पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 10 बजे से धान अधिप्राप्ति हेतु डीएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, अनुमंडल पदाधिकारी सहकारिता पदाधिकारी के साथ समीक्षा करेंगे. इसके बाद दूसरी बैठक आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >