शरीर को रोग मुक्त बनाने के लिए सूर्य नमस्कार जरूरी (फोटो नंबर-12) परिचय- योगासन शिविर में शामिल लोग

कुटुंबा (औरंगाबाद)शरीर को लचीला व रोग मुक्त बनाने के लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है. ये बातें चिल्हकी हाइस्कूल के खेल मैदान में आर्ट ऑफ लिविंग के योगासन शिविर में प्रशिक्षक संजीव पांडेय व नंद किशोर शर्मा ने कही. उन्होंने कहा कि योगासन से अनेकों बीमारियां दूर की जा सकती है. व्यक्ति को तनाव मुक्त […]

कुटुंबा (औरंगाबाद)शरीर को लचीला व रोग मुक्त बनाने के लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है. ये बातें चिल्हकी हाइस्कूल के खेल मैदान में आर्ट ऑफ लिविंग के योगासन शिविर में प्रशिक्षक संजीव पांडेय व नंद किशोर शर्मा ने कही. उन्होंने कहा कि योगासन से अनेकों बीमारियां दूर की जा सकती है. व्यक्ति को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योगासन की भूमिका अहम है. आज व्यक्ति खान-पान व प्रदूषित वातावरण के प्रभाव से रोगग्रस्त हो रहे हैं. कार्यक्रम में सत्संग का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, नवीन पांडेय, उमेश सिंह के साथ-साथ प्रज्ञा भारती कन्या विद्यालय अंबा, गर्ल्स हाइस्कूल अंबा, सरस्वती शिशु मंदिर समेत कई स्कूल के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक भाग लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >