फोटो नंबर-19)कैप्शन- इसी दानपेटी से हुई चोरी

मंदिर की दो दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरीसंकट मोचन मानस मंदिर में दो माह में आठवीं घटना औरंगाबाद कार्यालयशहरवासियों के आस्था व विश्वास का प्रतीक धर्मशाला मोड़ स्थित संकट मोचन मानस मंदिर की दो दान पेटियों को शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और उसमें श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दी गयी […]

मंदिर की दो दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरीसंकट मोचन मानस मंदिर में दो माह में आठवीं घटना औरंगाबाद कार्यालयशहरवासियों के आस्था व विश्वास का प्रतीक धर्मशाला मोड़ स्थित संकट मोचन मानस मंदिर की दो दान पेटियों को शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और उसमें श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दी गयी हजारों रुपये चोरी कर ली. घटना की जानकारी रविवार की अहले सुबह तब हुई, जब पुजारी मंदिर का पट खोलने पहुंचे तो मेन गेट का ताला भी टूटा हुआ था और अंदर में रखे दोनों दान पेटियों का ताला टूटा हुआ था. पुजारी के अनुसार इसमें हजारों रुपये थे, जिसे चोर ले गये. संकट मोचन मानस मंदिर में पिछले दो माह के भीतर दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरी करने की यह आठवीं घटना है, लेकिन मंदिर कमेटी व पुजारी ने एक भी घटना की रिपोर्ट स्थानीय नगर थाने में दर्ज नहीं करायी. इस बार भी प्राथमिकी अभी तक नहीं करायी गयी थी. संदेह के घेरे में कईमंदिर की दानपेटी लगातार टूटना और इस पर कोई कार्रवाई करने से बचना किसी को हजम नहीं हो पा रहा है. लोग अब इस घटना को संदेह के नजर से देख रहे हैं. लोगों का यह भी कहना है कि जब दान पेटी में दान की राशि आती है तो उसे मंदिर कमेटी माह में एक बार खोल कर गिनती करने के उपरांत कमेटी के फंड में क्यों नहीं जमा करती है. तीन माह तक दान पेटी क्यों नहीं खोला जाता है. लोग अब यह मांग करने लगे हैं कि पुलिस इसकी गंभीरता से जांच करे तो एक बड़ा खुलासा हो सकता है और इसमें मंदिर के जिम्मेवार लोग भी कानून के शिकंजे में कसे जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >