विद्यार्थियों की समस्याओं पर आइसा ने की बैठक

दाउनगर (अनुुमंडल)छात्र संगठन आइसा की एक बैठक दाउदनगर में हुई. इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य परिषद सदस्य कुणाल किशोर ने कहा कि दाउदनगर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर तरीके से आंदोलन करने की जरूरत है. सुदूरवर्ती इलाकों में आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए आंदोलन चलाया जायेगा. आइसा […]

दाउनगर (अनुुमंडल)छात्र संगठन आइसा की एक बैठक दाउदनगर में हुई. इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य परिषद सदस्य कुणाल किशोर ने कहा कि दाउदनगर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर तरीके से आंदोलन करने की जरूरत है. सुदूरवर्ती इलाकों में आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए आंदोलन चलाया जायेगा. आइसा सदस्य कमल देव कुमार ने कहा कि हमलोग सिर्फ कॉलेज स्तर तक ही सीमित न होकर उच्च विद्यालयांे व इंटर स्कूल की समस्याओं को ही चिह्नित कर आंदोलन करे. रविरंजन कुमार ने कहा कि पुस्तकालय व वाचनालय की व्यवस्था दाउदनगर में नहीं होने से छात्र-छात्राओं को अच्छी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाती है. बैठक में शिवम कुमार, अनिल कुमार, धीरेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >