(फोटो नंबर-3) परिचय-शिलान्यास करते सभापति अवधेश नारायण सिंह

50 लाख से बनेगा अरंडा से कझवा तक का सड़क विधानसभा के सभापति ने सड़क निर्माण के लिए किया शिलान्यास ओबरा (औरंगाबाद)एनएच 98 पर अरंडा से कझवा गांव तक आइएपी योजना के तहत लगभग 50 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया. शनिवार की देर शाम […]

50 लाख से बनेगा अरंडा से कझवा तक का सड़क विधानसभा के सभापति ने सड़क निर्माण के लिए किया शिलान्यास ओबरा (औरंगाबाद)एनएच 98 पर अरंडा से कझवा गांव तक आइएपी योजना के तहत लगभग 50 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया. शनिवार की देर शाम इस मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया. गांव के ग्रामीणों ने सभापति का जोरदार स्वागत किया. सभापति ने कहा कि इस सड़क से हजारों की आबादी का मार्ग प्रशस्त होगा. कझवा गांव तक जाने के लिए सड़क की व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. गांव के लोगों ने एक योजना बनायी और उस योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए अपनी-अपनी भूमि देने का फैसला किया. मालिकों ने अपनी-अपनी जमीन सरकार को दान दिया. आइएपी योजना के तहत इसका निर्माण प्रारंभ होगा. इस मौके पर उपस्थित दाउदनगर के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने सभापति का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अरंडा से चंदा गांव तक की सड़क पूरी तरह जर्जर है. इसका निर्माण आवश्यक है. सभापति ने कहा कि इस मामले पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. यथाशीघ्र सड़क की मरम्मत भी होगी. इस मौके पर उब पंचायत के पूर्व मुखिया अभिमन्यु शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, जय शंकर सिंह, पूर्व जिला पार्षद रंजीत सिंह, थानाध्यक्ष रितुराज सिंह, सीओ अनिल कुमार चौधरी, डीसीएलआर मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >