वाहन चेकिंग अभियान से हड़कंप

मदनपुर (औरंगाबाद). सलैया थाने की पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मदनपुर-कासमा पथ में तेतरिया मोड़ के पास सघन वाहन तलाशी अभियान चलाया गया. इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. सड़क से गुजरने वाले सभी दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात व डिक्की खोल कर तलाशी ली गयी. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने […]

मदनपुर (औरंगाबाद). सलैया थाने की पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मदनपुर-कासमा पथ में तेतरिया मोड़ के पास सघन वाहन तलाशी अभियान चलाया गया. इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. सड़क से गुजरने वाले सभी दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात व डिक्की खोल कर तलाशी ली गयी. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर बिना कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी.फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मदनपुर(औरंगाबाद). सलैया थाने की पुलिस ने चौथाइया गांव के विनय यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि उस पर कई आरोप हैं. गुप्त सूचना के आधार उसकी गिरफ्तारी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >