औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडिर से पहुंचे युवक विकास कुमार ने शिकायत की कि हसपुरा थाने की पुलिस बेवजह परेशान कर रही है और केस में नाम डालने की बात कह रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केस का चक्कर में मत पड़ो, बल्कि पढ़ाई पर ध्यान दो. अंबा थाना क्षेत्र के नहर से पहुंचे विजय पाठक ने शिकायत की कि गांव के मनोज सिंह ने जमीन पर कब्जा कर लिया और जान मारने की धमकी दे रहा है. रिसियप थाना क्षेत्र के भरौंधा गांव से पहुंचे संतन कुमार ने बताया कि केस उठाने के लिए धमकी दी जा रही है. रफीगंज थाना क्षेत्र के तेलथुआ गांव से पहुंचे जयंत कुमार ने शिकायत की कि केस उठाने के लिए धमकी दी जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने जांचोपरांत कार्रवाई करने की बात कही.
थाना का चक्कर छोड़ो पढ़ाई पर दो ध्यान : एसपी(फोटो नंबर-18) परिचय-फरियाद सुनते एसपी उपेंद्र शर्मा
औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडिर से पहुंचे युवक विकास कुमार ने शिकायत की कि हसपुरा थाने की पुलिस बेवजह परेशान कर रही है और केस में नाम डालने की बात कह रही है. पुलिस […]
