सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत तीन घायल

औरंगाबाद (कोर्ट) शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड के समीप बाइक चालक ने साइकिल से जा रही एक छात्रा को टक्कर मार दी. इसमें कर्मा रोड में रहने वाली छात्रा ब्यूटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं बाइक पर सवार बुधन बिगहा निवासी सुनील कुमार व दिनेश कुमार भी घायल हो गये. सभी […]

औरंगाबाद (कोर्ट) शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड के समीप बाइक चालक ने साइकिल से जा रही एक छात्रा को टक्कर मार दी. इसमें कर्मा रोड में रहने वाली छात्रा ब्यूटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं बाइक पर सवार बुधन बिगहा निवासी सुनील कुमार व दिनेश कुमार भी घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार, छात्रा साइकिल से जसोइया मोड़ की ओर से कर्मा मोड़ की ओर आ रही थी. इसी बीच दानी बिगहा बस स्टैंड के समीप बाइक चालक ने टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक पर सवार तीन लोग भागने लगे. यह देख आसपास के स्थानीय लोगों ने उन लोगों को पकड़ लिया. हालांकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक भाग निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. छात्रा मूल रूप से कुटुवान गांव की रहनेवाली है. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस ने धक्का मारने वाले बाइक सवार युवकों को थाना लाकर पूछताछ भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >