उन्मुखीकरण कार्यशाला में पांच बिंदुओं पर चर्चा

(फोटो नंबर-1) परिचय-कार्यशाला में वार्ड सदस्यों को जानकारी देते प्रबंध केयर हसपुरा (औरंगाबाद) सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड केयर प्रबंधक नितेश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये वार्ड सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी. कार्यशाला में […]

(फोटो नंबर-1) परिचय-कार्यशाला में वार्ड सदस्यों को जानकारी देते प्रबंध केयर हसपुरा (औरंगाबाद) सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड केयर प्रबंधक नितेश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये वार्ड सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी. कार्यशाला में पांच बिंदुओं पर चर्चा की गयी. आंगनबाड़ी केंद्रों का सही से संचालन, बच्चों की केंद्र पर उपस्थिति समीक्षा, पांच माह में 25 दिनों का टीएचआर, दवा आपूर्ति, बच्चों का टीकाकरण, सेविकाओं का कर्तव्य एवं दायित्व क्या है, इसके ऊपर विस्तार से वार्ड सदस्यांे को बताया गया. 20 दिसंबर से सामाजिक अंकेक्षण कार्य, वार्ड सदस्यों की देखरेख में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराया जाना है. कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षिका बेबी कुमारी, नूतन कुमारी, कुमारी इंदू, रेखा कुमारी व पुष्पा कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाएं एवं धातृ महिलाओं को अंडा खिलाये जाने की योजना चलायी जा रही है. वार्ड सदस्य नंदकिशोर ठाकुर, शांति देवी, शीला देवी, रेणु देवी, दिलीप राम, अरविंद कुमार, मुन्नी देवी व सरोज देवी ने अपना विचार कार्यशाला में रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >