संस्कार युक्त शिक्षा का महौल करें कायम, वार्षिकोत्सव में स्कूली कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने बिखेरा जलवा(फोटो नंबर-30,31,23)परिचय- स्वागत गान प्रस्तुत करती छात्राएं,राधा कृष्ण की प्रस्तुति देते बच्चे ,कार्यक्रम में शामिल लोग

अंबा (औरंगाबाद)अंबा के गाइडेंस कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने जलवा बिखेरा. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजाराम सिंह, इनकलाबी मुसलिम कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनवर हुसैन व बहुजन समाज पार्टी झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपूजन मेहता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बच्चों को मेहनत […]

अंबा (औरंगाबाद)अंबा के गाइडेंस कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने जलवा बिखेरा. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजाराम सिंह, इनकलाबी मुसलिम कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनवर हुसैन व बहुजन समाज पार्टी झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपूजन मेहता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बच्चों को मेहनत से पढ़ने की बात कही. वक्ताआंे ने कहा कि आप जिस कार्य को करते हैं उसे लगन के साथ करें. यदि पढ़ाई में मन लगे तो पढ़े अन्यथा अपने रुचि के अनुसार ऐसे काम को करे जिसमें समाज का हित हो. वक्ताओं ने संस्था के शिक्षकों को संस्कार के साथ शिक्षा का माहौल कायम करने की सलाह दी. इस अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया गया. चार ग्रुप में आयोजित क्विज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ सात बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पेरियार सरयू मेहता ने की. संचालन कुशवाहा मंटू कुमार ने किया. इस मौके पर उप प्रमुख मुनारिक राम, मुखिया छाया देवी, डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, बैजनाथ मेहता संस्था के हेडमास्टर कुशवाहा पुष्पा कुमारी, वीरेंद्र कुमार आदि थे.सृष्टि व खुशी के कार्यक्रम की हुई सराहनाकार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व दर्शकों ने सृष्टि व खुशी के कार्यक्रम को जी भर कर सराहना की. राधा व कृष्ण के रूप में इन दोनों छोटे बच्चों की प्रस्तुति लोगों का मन मोह लिया. संस्था के अन्य बच्चे भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. कई दर्शकों ने सृष्टि व खुशी को अपनी ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >