‘बचपन से ही बच्चों को दें उच्च संस्कार’नवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव में हो रहे सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ मंडप की फेरी लगाना शुरू कर दे रहे हैं. इस यज्ञ के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. यज्ञ के अवसर पर राम में प्रवचन, रासलीला आदि का आयोजन भी किया जा रहा है. चित्रकुट से आयी कथाकार उषा रमायणी प्रवचन दे रही हैं, जिसे सुनने काफी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. मंगलवार की रात कथाकार उषा रमायणी ने भगवान की महिमा के बारे में बताया. उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान की सच्ची श्रद्धा से हर मुसीबत से मुक्ति मिल सकती है. बस उनके शरण में आने की जरूरत है. कथाकार ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही उच्च संस्कार देना चाहिए. उनका संस्कार जैसा होगा, बड़े होकर वे वैसा ही बनेंगे. यही नहीं माता-पिता का संस्कार भी बच्चों में आ जाता है. इसलिए स्वयं संस्कारवान बनें. इसके लिए उन्होंने कई कथा भी सुनाया. रामचंद्र बाल कथा आदि का बखान किया. लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर प्रवचन के बाद रासलीला का भी आयोजन किया जा रहा है. वृंदावन के कलाकार रासलीला की प्रस्तुति दे रहे हैं. मंगलवार की रात रासलीला के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल रूप को दर्शाया गया. छोटे-छोटे भगवान कृष्ण व राधा को देख लोग काफी उत्साहित थे. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित चौधरी, संरक्षक पंकज कुमार सिंह, ललित सिंह, हरी राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
(फोटो नंबर-17,18)कैप्शन-प्रवचन करतीं कथाकार उषा रमायनी, रासलीला की प्रस्तुति देते कलाकार
‘बचपन से ही बच्चों को दें उच्च संस्कार’नवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव में हो रहे सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ मंडप की फेरी लगाना शुरू कर दे रहे हैं. इस यज्ञ के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. यज्ञ […]
