कचहरी मोड़ से बाइक की चोरी

औरंगाबाद (कोर्ट)शहर के कचहरी मोड़ के समीप से बुधवार को एक बाइक की चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक कुटुंबा प्रखंड के झखरी निवासी उदय कुमार सिंह की थी. इस मामले की जानकारी उदय ने नगर थाने की पुलिस को दी है. उन्होंने बताया है कि बुधवार को कुछ काम से कचहरी आये हुए थे. […]

औरंगाबाद (कोर्ट)शहर के कचहरी मोड़ के समीप से बुधवार को एक बाइक की चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक कुटुंबा प्रखंड के झखरी निवासी उदय कुमार सिंह की थी. इस मामले की जानकारी उदय ने नगर थाने की पुलिस को दी है. उन्होंने बताया है कि बुधवार को कुछ काम से कचहरी आये हुए थे. कचहरी के बाहर बाइक नंबर- जेएच 03 इ1577 लगा कर कचहरी परिसर में गये. थोड़ी देर बाद जब वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब थी. बाइक की डिक्की में एचपी गैस का पासबुक भी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >