दो पक्षों में मारपीट मामले में 14 नामजद औरंगाबाद (नगर)शहर के नावाडीह मुहल्ले में दो पक्षों के बीच मंगलवार की रात हुई हिंसक झड़प से संबंधित प्राथमिकी नगर थाने में अजमेर नगर मुहल्ला निवासी सद्दाम अंसारी के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें अंकित कुमार उर्फ विक्की, ओम प्रकाश, मुकेश शर्मा, सोनू पांडेय, आनंद सिंह, बंटी, राहुल, गोलू, सुशील, नवीन, रॉकी, चिंकु पांडेय सभी निवासी अहरी, राजू व डब्ल्यू निवासी अजमेरनगर को आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उक्त सभी व्यक्ति का जमावड़ा पिंटू सिंह के बोरिंग पर होता है. वहां पर बैठकी लगा कर शराब, हीरोइन, गांजा का सेवन करते हैं और इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं. इसकी सूचना आठ दिसंबर को नगर थाने को दी गयी थी. बावजूद कोई पहल नहीं होने पर उक्त सभी लोगों मंगलवार की रात हथियार से लैस होकर आ पहुंचे और मारपीट व पथराव किया. इससे पांच लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद अभी भी इन मुहल्लों में तनाव व्याप्त है. पुलिस अभी भी कैंप कर रही है.
(फोटो नंबर-15) परिचय- लोगों को समझाते मुफस्सिल थानाध्यक्ष व अन्य
दो पक्षों में मारपीट मामले में 14 नामजद औरंगाबाद (नगर)शहर के नावाडीह मुहल्ले में दो पक्षों के बीच मंगलवार की रात हुई हिंसक झड़प से संबंधित प्राथमिकी नगर थाने में अजमेर नगर मुहल्ला निवासी सद्दाम अंसारी के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें अंकित कुमार उर्फ विक्की, ओम प्रकाश, मुकेश शर्मा, सोनू पांडेय, आनंद […]
