औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने थानाध्यक्षों, इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक की. इस दौरान थानावार लंबित मामले पर विचार-विमर्श किया. साथ ही, थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय पर लंबित मामले का निष्पादन करें. ताकि आरोपितों को कानून के शिकंजा में कसा जाये. थानों में जो मामले आते हैं उसे गंभीरता पूर्वक जांचोपरांत कार्रवाई करें, जो पुलिस पदाधिकारी समय पर कांडों का निष्पादन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बेहतर काम नहीं करने वाले कई थानाध्यक्षों को फटकार भी लगायी. साथ ही, सुधर जाने की चेतावनी दी. पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया. थानाध्यक्षों को चहल्लुम पर्व पर सतर्क रहने का निर्देश दिया. क्षेत्र में लगातार गश्ती करने, नक्सली गतिविधि पर नजर रखने की बात कही. बैठक में एसडीपीओ अजय नारायण यादव, अनवर जावेद, एएसपी अभियान राजेश भारती सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन :एसपी(फोटो नंबर-23)परिचय- बैठक करते एसपी उपेंद्र शर्मा
औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने थानाध्यक्षों, इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक की. इस दौरान थानावार लंबित मामले पर विचार-विमर्श किया. साथ ही, थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय पर लंबित मामले का निष्पादन करें. ताकि […]
