औरंगाबाद (नगर) सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सिविल सर्जन द्वारा आठ स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त नहीं किये जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा. सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने की. संचालन जिला मंत्री वशिष्ठ प्रसाद सिंह ने किया. धरने पर बैठने वालों में सुबोध कुमार, देवी दयाल सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनिल कुमार राय, दुलाचर चंद्र प्रसाद गुप्ता व लव कुमार शामिल हैं. धरने को संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद एजाज अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती ने कहा कि विधि विभाग द्वारा कोई सूचना नहीं आयी है और न ही कोई निर्णय लिया गया. इसके कारण मामला अटका है. विभाग के आदेश प्राप्त होते ही कर्मचारियों को नियुक्त कर लिया जायेगा.
नियुक्त के लिए स्वास्थ्यकर्मी का धरना जारी (फोटो नंबर-7) परिचय- अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी
औरंगाबाद (नगर) सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सिविल सर्जन द्वारा आठ स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त नहीं किये जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा. सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने की. संचालन जिला मंत्री […]
