वेतनमान के लिए नियोजित शिक्षकों ने किया आर-पार की लड़ाई की तैयारी पटना में शिक्षकों का धरना 22 कोऔरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले वेतनमान की मांग को लेकर सूबे के नियोजित शिक्षक 22 दिसंबर को पटना में धरना देंगे. इसकी तैयारी को लेकर जिला मुख्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. मंगलवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूबे के नियोजित शिक्षकों की एक मात्र मांग वेतनमान की ही है. अब नियोजित शिक्षक आर-पार की लड़ाई की तैयारी में हैं. सरकार को हर हाल में यह मांग पूरी करनी होगी. इसी को लेेकर 22 दिसंबर को पटना में संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया जायेगा. संघ के जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह व मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि धरने के पूर्व हजारों शिक्षकों द्वारा गांधी मैदान से एक विशाल जुलूस निकाला जायेगा. आर ब्लॉक चौराहा पर संकल्प सभा के बाद धरना-प्रदर्शन शुरू होगा. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार शिक्षकों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है. नियोजित शिक्षकों से पढ़ाई के अलावे विभिन्न तरह के काम लिए जाते हैं, पर, जब शिक्षकों की भलाई की बारी आती है तो सरकार मुंह मोड़ लेती है. इससे राज्य के नियोजित शिक्षकों में रोष है और सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य हैं. उन्होंने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में जिले के हजारों की संख्या में नियोजित शिक्षक भाग लेंगे और मांग पूरा करने के लिए आवाज बुलंद करेंगे. इस मौके पर कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
शिक्षकों की भलाई में मुंह मोड़ लेती है सरकार
वेतनमान के लिए नियोजित शिक्षकों ने किया आर-पार की लड़ाई की तैयारी पटना में शिक्षकों का धरना 22 कोऔरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले वेतनमान की मांग को लेकर सूबे के नियोजित शिक्षक 22 दिसंबर को पटना में धरना देंगे. इसकी तैयारी को लेकर जिला मुख्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार […]
