वर्मा में हुई धान की क्रॉप कटिंग

अंबा (औरंगाबाद) प्रखंड के वर्मा गांव में गुरुवार को क्रॉप कटिंग करा कर धान उपज का जायजा लिया. कटिंग एएसवी पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में करायी गयी. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने किसानों को कई मार्गदर्शन भी दिये. फसल काट कर जब धान की तौल किया गया तो प्रति हेक्टेयर 45 […]

अंबा (औरंगाबाद) प्रखंड के वर्मा गांव में गुरुवार को क्रॉप कटिंग करा कर धान उपज का जायजा लिया. कटिंग एएसवी पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में करायी गयी. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने किसानों को कई मार्गदर्शन भी दिये. फसल काट कर जब धान की तौल किया गया तो प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल उपज पाया गया. इस मौके पर अमित पासवान, सुशील कुमार, विनोद कुमार सिंह व अन्य थे.जीरो टिलेज से करायी गेहूं की बुआईकुटुंबा (औरंगाबाद) प्रखंड के एरका गांव में गुरुवार को जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई करायी गयी. समन्वय मोहन कुमार व किसान सलाहकार संजीव कुमार के नेतृत्व में जगत सिंह व कमला सिंह के दो एकड़ भूमि में बुआई करायी गयी. समन्वयक ने जीरो टिलेज से होने वाले लाभों से किसानों को अवगत कराया और आधुनिक कृषि पद्धति से खेती करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि इस मशीन से खाद व बीज एक कतार में गिरता है इससे उपज अधिक होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >