एसपी ने जनता दरबार में लोगों की सुनी फरियादें पुत्र को बचाने व शिकायत औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियादें सुनी. जनता दरबार में नगर थाना क्षेत्र से पहुंची खैनी व्यवसायी नेपाली गुप्ता की पत्नी ने कहा कि बेटा को दोषमुक्त कर दीजिए साहब. इस पर पुलिस अधीक्षक ने आवेदन को गंभीरता से पढ़ते हुए कहा कि आपका बेटा का न तो पासपोर्ट बन सकता है और न ही चरित्र प्रमाण पत्र. माता-पिता का फर्ज होता है कि अपने बच्चों को बदनाम होने से बचायें, लेकिन आपका पुत्र छेड़खानी के मामले में जेल गया है, जो गंभीर मामला है. इसके अलावे पौथू थाना क्षेत्र के लट्टा की सुशीला देवी ने शिकायत की कि मेरा बेटा जमीन बेच दिया है, जिसको को लेकर पुलिस के पास गयी. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई. नवीनगर से पहुंची मधु देवी ने बतायी कि पति, भैसुर को गलत तरीके से फंसाया गया है. ढि़बरा थाना क्षेत्र के बरंडा रामपुर निवासी संतोष पाठक ने बताया कि मेरी पत्नी का अपहरण हो गया है. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. अरई से पहुंचे रामप्रवेश सिंह ने शिकायत की कि मंटू सिंह व राजेश सिंह मारपीट की है. एसपी ने सभी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
(फोटो नंबर-10)कैप्शन- फरियाद सुनते एसपी उपेन्द्र शर्मा
एसपी ने जनता दरबार में लोगों की सुनी फरियादें पुत्र को बचाने व शिकायत औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियादें सुनी. जनता दरबार में नगर थाना क्षेत्र से पहुंची खैनी व्यवसायी नेपाली गुप्ता की पत्नी ने कहा कि बेटा को दोषमुक्त […]
