(फोटो नंबर-4) परिचय-विकलांगों को शिविर में जांच करते डॉ वजीउद्दीन व अन्यहसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड कार्यालय परिसर में विकलांगता दिवस पर शिविर लगा कर विकलांगों का प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन लिये गये. शिविर में पिरू पंचायत से छह, कोइलवा से 19 व धुसरी से 37 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर बीडीओ अमित कुमार पांडेय, रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ वजीउद्दीन, मो फिरोज आलम, एएनएम एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि पूरे प्रखंड को पांच जोन में बांटा गया है. चार दिसंबर को डिंडिर, डुमरा, अमझर शरीफ, पांच दिसंबर को मलहारा, पुरहारा, सोनहथू, छह दिसंबर को टाल, अहियापुर, जैतपुर एवं आठ दिसंबर को हसपुरा, इटवा पंचायत में शिविर लगा कर जांच के बाद विकलांगता प्रमाणपत्र बनाया जायेगा. विकलांगता प्रमाणपत्र बनाने के बाद लाभुकों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा. डॉ वजीउद्दीन ने कहा कि पहला दिन शिविर में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए है. इसमें 12 आवेदन को मौके पर निष्पादन किया गया है. जिन्हें रेफरल अस्पताल से प्रमाणपत्र निर्गत किया जायेगा. शेष आवेदनों को सदर अस्पताल में भेजा गया है. शिविर में सेविका कुसुम कुमारी, गीता कुमारी, साहिना परवीन, बसंती कुमारी, कुमार पूनम व रेखा कुमारी ने विकलांगों से आवेदन लेने में सहयोग किया.
विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आये 62 आवेदन
(फोटो नंबर-4) परिचय-विकलांगों को शिविर में जांच करते डॉ वजीउद्दीन व अन्यहसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड कार्यालय परिसर में विकलांगता दिवस पर शिविर लगा कर विकलांगों का प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन लिये गये. शिविर में पिरू पंचायत से छह, कोइलवा से 19 व धुसरी से 37 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर बीडीओ अमित कुमार पांडेय, रेफरल […]
