जीवन में शिक्षा का योगदान महत्वपूर्ण (फोटो नंबर-20) परिचय- सेमिनार को संबोधित करते कुमार विमलेंदू

दाउदनगर (अनुमंडल)स्थानीय दुर्गा क्लब में विद्या निकेतन, संस्कार विद्या व किड्ज वर्ल्ड के तत्वावधान में क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एक प्रकाशक कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्था के सीएमडी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षक स्वयं को संभालते हुए शिक्षण कार्य करें. संस्था के सीइओ आनंद प्रकाश ने […]

दाउदनगर (अनुमंडल)स्थानीय दुर्गा क्लब में विद्या निकेतन, संस्कार विद्या व किड्ज वर्ल्ड के तत्वावधान में क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एक प्रकाशक कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्था के सीएमडी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षक स्वयं को संभालते हुए शिक्षण कार्य करें. संस्था के सीइओ आनंद प्रकाश ने कहा कि छात्र के जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है. शिक्षक के व्यवहार व अनुशासन का अनुकरण कर ही छात्र अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं. प्रशिक्षक के रूप में बोलते हुए कुमार विमलेंदू व ताजवर कौशर ने कहा कि शिक्षकों को एक दीवार के स्तंभ की तरह होना चाहिए. उन्होंने उत्प्रेरित भावनाओं के विकास पर ध्यान देना होगा,तभी वह सही भाषा शैली को विकसित कर सकते हैं. इस मौके पर संस्कार विद्या के प्राचार्य एके मिश्रा, उप प्राचार्य मोजाहिर आलम, मदन कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >