महिला पर्यवेक्षिका ने पद से दिया इस्तीफा

औरंगाबाद (नगर)नवीनगर प्रखंड में कार्यरत आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका लक्ष्मी पासवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने से संबंधित आवेदन नवीनगर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने आवेदन को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के समक्ष भेज दिया है. डीपीओ ने इस्तीफा से संबंधित आवेदन […]

औरंगाबाद (नगर)नवीनगर प्रखंड में कार्यरत आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका लक्ष्मी पासवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने से संबंधित आवेदन नवीनगर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने आवेदन को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के समक्ष भेज दिया है. डीपीओ ने इस्तीफा से संबंधित आवेदन को जिला पदाधिकारी को समक्ष अग्रसारित किया है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस्तीफा से संबंधित समुचित निर्णय जिला पदाधिकारी लेंगे. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस्तीफा महिला पर्यवेक्षिका किन कारणों से सौंपा है. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >