विश्व विकलांगता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन विकलांगता अभिशाप नहीं : डीएम नि:शक्तों के बीच भेदभाव नहीं करने की अपील औरंगाबाद (नगर) विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती ने दीप जला कर किया. कार्यशाला में उपस्थित विकलांगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है. बल्कि वह नि:शक्त हैं. विकलांग हो जाने के कारण उनमें शारीरिक शक्ति कम हो जाती है. पर, उनमें जो क्षमता होती है, वह किसी से कम नहीं होता. कई विकलांगों ने देश में मिसाल कायम की है. यही नहीं नि:शक्तों के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है. इसका लाभ उन्हें मिल रहा है. असावधानी के कारण भी कई लोग शरीर से विकलांग हो जाते हैं. इसके लिए भेदभाव नहीं करना चाहिए. समय पर विकलांगों को पेंशन दिया जा रहा है. सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि जो विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, उन्हें समय पर प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. डीएम ने कहा कि जो 75 या 100 प्रतिशत विकलांग हैं, उन्हें उतना ही अंक दें, इससे कम नहीं दें. इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी मुरलीधर पांडेय, राजेश्वर पासवान, डीपीओ राजेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
(फोटो नंबर-10)कैप्शन- कार्यशाला का उदघाटन करते डीएम नवीन चंद्र झा व सीएस डॉ परशुराम भारती(पेज पांच का लीड)
विश्व विकलांगता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन विकलांगता अभिशाप नहीं : डीएम नि:शक्तों के बीच भेदभाव नहीं करने की अपील औरंगाबाद (नगर) विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, सिविल सर्जन डॉ […]
