विधवा पेंशन के लिए मांगे जा रहे एफिडेविट

रफीगंज (औरंगाबाद). प्रखंड में वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विधवा पेंशन के लिए कोर्ट से प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा कोर्ट का एफिडेविट मांगा जा रहा है, जिसमें यह अंकित होना चाहिए कि वह विधवा […]

रफीगंज (औरंगाबाद). प्रखंड में वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विधवा पेंशन के लिए कोर्ट से प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा कोर्ट का एफिडेविट मांगा जा रहा है, जिसमें यह अंकित होना चाहिए कि वह विधवा दूसरी शादी नहीं करेगी. यही नहीं, जिसके नाम पर बीपीएल बना है वही पेंशन व सरकार द्वारा दिये जा रहे लाभ का हकदार होगा. ऐसी स्थिति अन्य अनुमंडल में नहीं है. उन्होंने बताया कि बीपीएल कार्ड बनाने में पूरे परिवार का सर्वे होता है. ऐसी स्थिति में बीपीएल परिवार के सारे सदस्यों को यह लाभ दिया जाना चाहिए. इस संबंध में बीडीओ लोक प्रकाश ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जो भी आदेश दिया जाता है इसका पालन हमें करना होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >