केंद्र सरकार हर मोरचे पर विफल : विधायक

रफीगंज (औरंगाबाद). केंद्र सरकार आर्थिक मोरचे पर विफल साबित हो रही है. देश का सकल घरेलू उत्पाद दर घट कर 53 फीसदी हो गया है. ये बातें जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सभाओं में कहा था कि भारत को विकास के क्षेत्र में […]

रफीगंज (औरंगाबाद). केंद्र सरकार आर्थिक मोरचे पर विफल साबित हो रही है. देश का सकल घरेलू उत्पाद दर घट कर 53 फीसदी हो गया है. ये बातें जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सभाओं में कहा था कि भारत को विकास के क्षेत्र में विश्व की अगली पंक्ति लेकर जायेंगे. यही नहीं, विदेश में जमा काला धन वापस लाने की बात कहीं थीं. काला धन वापस लाना तो दूर 17 अक्तूबर 14 को केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय को लिखित दिया है कि विदेशों में जमा काला धन वाले खाताधारियों के नाम नहीं बता सकते हैं. यह लोगों को आश्चर्य चकित कर रहा है. काला धन देश में वापस लाकर प्रत्येक देशवासियों के खाते में 15-20 लाख रुपये देने की बातें कहीं थीं. नरेंद्र मोदी के सारे वादे झूठे साबित हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >