आधार कार्ड नहीं बनाये जाने से आक्रोश

हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं होने से प्रखंडवासियों में आक्रोश व्याप्त है. रवींद्र सिंह, डॉ तपेश्वर सिंह, वीरेंद्र कुमार उर्फ विधायक, वीरेंद्र खत्री व राजन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि एक ओर सरकार बार-बार आधार कार्ड बनाने की घोषणा करती है. वहीं, दूसरी ओर हसपुरा प्रखंड में […]

हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं होने से प्रखंडवासियों में आक्रोश व्याप्त है. रवींद्र सिंह, डॉ तपेश्वर सिंह, वीरेंद्र कुमार उर्फ विधायक, वीरेंद्र खत्री व राजन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि एक ओर सरकार बार-बार आधार कार्ड बनाने की घोषणा करती है. वहीं, दूसरी ओर हसपुरा प्रखंड में आधार कार्ड बनाने का काम अधर में लटका दिखाई पड़ रहा है, जबकि रसोई गैस एजेंसी द्वारा बार-बार हिदायत दी जा रही है कि जिन कनेक्शनधारियों के पास आधार कार्ड नहीं रहेगा उन्हें रसोइया गैस पर सब्सिडी नहीं दी जायेगी. इससे रसोई गैस कनेक्शनधारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने हसपुरा प्रखंड में शीघ्र आधार कार्ड बनाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >