बीइओ के रवैये की निंदा

दाउदनगर (औरंगाबाद). बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) जिला शाखा औरंगाबाद के सदस्यों की एक बैठक दाउदनगर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह ने किया. बैठक में ओबरा व दाउदनगर के बीइओ उमा शंकर सिंह के रवैये की निंदा की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि अगर बीइओ शिक्षकों को तंग करना […]

दाउदनगर (औरंगाबाद). बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) जिला शाखा औरंगाबाद के सदस्यों की एक बैठक दाउदनगर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह ने किया. बैठक में ओबरा व दाउदनगर के बीइओ उमा शंकर सिंह के रवैये की निंदा की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि अगर बीइओ शिक्षकों को तंग करना खत्म नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. डॉ सिंह ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान बीइओ कैश बुक, चेक बुक, शिक्षक उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन पंजी व छात्रवृत्ति पंजी वगैरह लेकर चले जाते है. इससे शिक्षकों को काफी परेशानी होती है. जब्त पंजी लाने के लिए शिक्षकों को उनके आवास का चक्कर लगाना पड़ता है. अगर, बीइओ अपने आचरण में सुधार नहीं करते हैं तो शिक्षक संघ इसका विरोध करेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों से बीइओ के रवैये का विरोध करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >