कुटुंबा (औरंगाबाद). कुटुंबा थाना क्षेत्र के रामपुर नौघड़ा गांव के बैजनाथ पासवान व लुटन पासवान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि दोनों व्यक्ति कांड संख्या 69/14 के नामजद आरोपित हैं. उनके विरुद्ध गांव के ही विंदेश्वरी पासवान ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार अंबा (औरंगाबाद).स्थानीय थाना क्षेत्र के देवची बिगहा गांव निवासी संजय भुइंया को पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि संजय के विरुद्ध लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व उसके अभिभावकों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज था. इस मामले को लेकर थाने में कांड संख्या 67/ 14 दर्ज है. प्राथमिकी के बाद आरोपित फरार था. गुप्त सूचना के आधार छापेमारी कर गिरफ्तारी की गयी है.
दो आरोपित भेजे गये जेल (दो खबर)
कुटुंबा (औरंगाबाद). कुटुंबा थाना क्षेत्र के रामपुर नौघड़ा गांव के बैजनाथ पासवान व लुटन पासवान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि दोनों व्यक्ति कांड संख्या 69/14 के नामजद आरोपित हैं. उनके विरुद्ध गांव के ही विंदेश्वरी पासवान ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी […]
