बुमरू में धान की फसल की हुई क्रॉप कटिंग, एक हेक्टेयर में 74 क्विंटल हुआ धानकुटुंबा(औरंगाबाद)धान की सीधी बुआई किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. शनिवार को प्रखंड के बुमरू गांव में अधिकारियों ने सीधी बुआई से की गयी धान की फसल का क्रॉप कटिंग करायी. कटिंग के बाद फसल का वजन हुआ तो आश्चर्यजनक परिणाम सामने आया. बीएओ यदुनंदन यादव ने बताया कि 10 प्रतिशत मनी काट कर एक हेक्टेयर में 74 क्विंटल धान हुआ. बीएओ के नेतृत्व में कृषि समन्वयक मोहन कुमार किसान, किसान सलाहकार रामाकांत कुमार, अजय कुमार समेत कृषि अधिकारियों की टीम ने कटिंग करायी. यह फसल गांव के संजय सिंह की खेतों में लगायी गयी थी. बीएओ ने बताया कि यह विधि किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. एक ओर इस विधि से खेती करने में खर्च कम है तो दूसरी ओर उपज भी अधिक होती है. इससे न तो बिचड़ा उगाने का झंझट और नहीं रोपनी कराने की. बस एक ही बार में जीरो टिलेज मशीन से बिचड़े की बुआई करायी जाती है. सबसे खास बात तो यह है कि कम खर्च व मेहनत के साथ-साथ समय की भी काफी बचत होती है. पहले बुआई होने से धान समय पर तैयार हो जाता है और फिर उस खेत में समय के साथ रबी की बुआई करायी जा सकती है. इससे रबी व धान दोनों फसल को भरपूर लाभ किसानों को मिलता है. मौके पर रामबल्लभ सिंह, प्रयाग सिंह, मोहन सिंह, सुरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे.
सीधी बुआई किसानों के लिए काफी फायदेमंद (फोटो नंबर-2) परिचय-क्रॉप कटिंग कराते अधिकारी
बुमरू में धान की फसल की हुई क्रॉप कटिंग, एक हेक्टेयर में 74 क्विंटल हुआ धानकुटुंबा(औरंगाबाद)धान की सीधी बुआई किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. शनिवार को प्रखंड के बुमरू गांव में अधिकारियों ने सीधी बुआई से की गयी धान की फसल का क्रॉप कटिंग करायी. कटिंग के बाद फसल का वजन हुआ […]
