औरंगाबाद : उमंगेश्वरी महोत्सव में कल्पना पटवारी का चला जादू, न हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा...

मदनपुर (औरंगाबाद) : उमंगेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का जादू दर्शकों पर सिर चढ़ कर बोला. कल्पना की हर प्रस्तुति पर दर्शक थिरकते हुए मंच तक पहुंच रहे थे. कार्यक्रम में कल्पना ने कई भक्ति गीत गाये, मगर अपने चर्चित फगुवा गीत साड़ी में रंग डाले रे देवरा गीत की प्रस्तुति […]

मदनपुर (औरंगाबाद) : उमंगेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का जादू दर्शकों पर सिर चढ़ कर बोला. कल्पना की हर प्रस्तुति पर दर्शक थिरकते हुए मंच तक पहुंच रहे थे.
कार्यक्रम में कल्पना ने कई भक्ति गीत गाये, मगर अपने चर्चित फगुवा गीत साड़ी में रंग डाले रे देवरा गीत की प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल होली के रंग में रंग गया. हाथों में मेहंदी मांगे सिंदुरवा गीत पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए. कल्पना ने शिव वंदना और छठ गीत के साथ न हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा,हम नईहर जात बानी गीत गायी तो जैसे दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. वैसे कल्पना ने जेकर नाथ भोले नाथ उ अनाथ कईसे होई गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >