औरंगाबाद : ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, मरीजों का हंगामा

औरंगाबाद : सदर अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर के देरी से आने पर गुरुवार को लोगों ने हंगामा किया. सुबह आठ बजे से काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए ओपीडी के समीप कतार में खड़े थे. लगभग दो घंटे तक मरीजों ने डॉक्टरों का इंतजार किया और जब 10 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर […]

औरंगाबाद : सदर अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर के देरी से आने पर गुरुवार को लोगों ने हंगामा किया. सुबह आठ बजे से काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए ओपीडी के समीप कतार में खड़े थे. लगभग दो घंटे तक मरीजों ने डॉक्टरों का इंतजार किया और जब 10 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर नहीं पहुंचे, तो मरीजों का धैर्य जवाब दे गया. इसके बाद तो मरीज हंगामा करने लगे. डीएम ने सीएस को जम कर फटकार लगायी. हिदायत देते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आपके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >