दुर्घटनाओं का दिन रहा सोमवार, 16 लोग घायल

औरंगाबाद शहर : सोमवार को जिले में घटी सड़क दुर्घटना की सात घटनाओं में करीब 16 लोग घायल हो गये. भेड़िया गांव के पास बोलेरो-ऑटो की टक्कर में मदनपुर के मनीता देवी, विजय साव, विश्वनाथ साह, न्यू एरिया के सत्येंद्र सिंह, पुत्र प्रिंस कुमार, बेटी प्रिया कुमारी, बारुण के विजय पासवान, इसकी पत्नी शांति देवी […]

औरंगाबाद शहर : सोमवार को जिले में घटी सड़क दुर्घटना की सात घटनाओं में करीब 16 लोग घायल हो गये. भेड़िया गांव के पास बोलेरो-ऑटो की टक्कर में मदनपुर के मनीता देवी, विजय साव, विश्वनाथ साह, न्यू एरिया के सत्येंद्र सिंह, पुत्र प्रिंस कुमार, बेटी प्रिया कुमारी, बारुण के विजय पासवान, इसकी पत्नी शांति देवी घायल हो गये.

इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. इनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए रेफर किया गया. ओवरब्रिज बाईपास के समीप ऑटो-बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गये. बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में शक्ति कुमार, अमरजीत कुमार सहित तीन घायल हो गये. फारम एरिया में बाइक दुर्घटना में मनोज कुमार, सुधीर कुमार घायल हुए. हसौली के समीप दो बाइक की टक्कर में रूपेश कुमार, अंजनी कुमार घायल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >