बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त

कुटुंबा : बिजली विभाग की संवेदनहीनता व कार्य एजेंसी की मनमानी से दर्जनों गांव के लोग त्रस्त है. महीनों इंतजार के बाद अगर किसी गांव में तार, पोल व ट्रांसफर्मर बदलने की बात बन रही है, तो बीच-बीच में मामला बिगड़ जा रहा है. जहां एक तरफ कृप्स कंपनी बेहतर कार्य कर किसानों के खेत […]

कुटुंबा : बिजली विभाग की संवेदनहीनता व कार्य एजेंसी की मनमानी से दर्जनों गांव के लोग त्रस्त है. महीनों इंतजार के बाद अगर किसी गांव में तार, पोल व ट्रांसफर्मर बदलने की बात बन रही है, तो बीच-बीच में मामला बिगड़ जा रहा है. जहां एक तरफ कृप्स कंपनी बेहतर कार्य कर किसानों के खेत तक बिजली पहुंचा रही है. दूसरे तरफ विक्रांत कंपनी नियम को ताक पर रखकर घटिया काम करा रही है. जानकारी के अनुसार सुही गांव में एलटी का तार व पोल बदला जाना था.

पोल तो खड़ा कर दिया गया पर तार बदलने में केवल खानापूर्ति की गई. एक ही गांव में विभिन्न क्वालिटी के पोल पर तार लगाया गया है. उक्त कार्य महीनों पहले से शुरू है पर आज तक पूरा नहीं किया जा सका. इस क्रम ठेकेदार कई लोगों का बिजली कनेक्शन डिस्कंटेक्ट कर भाग गया. वह फिर वापस नहीं आया. ऐसी स्थिति में उपभोक्ता गंभीर रूप से परेशान हैं. उन्हें न तो समरसेबल से पानी उपलब्ध हो पा रहा है व न ही उमस भरी गर्मी से राहत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >