आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख

औरंगाबाद/मदनपुर : सलैया थाना क्षेत्र के चेई नवादा पंचायत के रतन बिगहा टोले डोमन बिगहा में शनिवार की रात आग लगने से चार घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार धनेश्वर रिकियासन, उपेंद्र रिकियासन, टुटु रिकियासन,बिटू रिकियासन का घर जलकर राख हो गया है.धनेश्वर रिकियासन ने बताया कि घर में आग खाना बनाने […]

औरंगाबाद/मदनपुर : सलैया थाना क्षेत्र के चेई नवादा पंचायत के रतन बिगहा टोले डोमन बिगहा में शनिवार की रात आग लगने से चार घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार धनेश्वर रिकियासन, उपेंद्र रिकियासन, टुटु रिकियासन,बिटू रिकियासन का घर जलकर राख हो गया है.धनेश्वर रिकियासन ने बताया कि घर में आग खाना बनाने के दौरान लगी.

देखते ही देखते आग ने पूरे मकान में फैल गयी. आग की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे व मोटर चला कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर फायर ब्रिग्रेड को भी सूचना दी गयी. सूचना पर फायर ब्रिग्रेड पहुंची व आग को बुझाया.पीड़ित ने कहा कि घर में रखे गेहूं,चावल,नकद रुपया,कपड़ा,साइकिल,पलंग, खटिया, सोने चांदी का गहना सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया.
बता दें कि घर में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था,तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से आग पकड़ ली और चंद ही समय में चारों लोगों के फूस के मकान जल कर राख हो गया. इधर सूचना पर चेई नवादा के पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह पहुंचे और पीड़ित को सांत्वना दी और हर संभव मदद करने की बात कही.सीओ राजीव रंजन ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. कर्मचारी को भेज कर क्षतिपूर्ति का आकलन करे मुआवजा दिया जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >