रफीगंज : गुरुवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ देकर विधिवत पूजा अर्चना की. छठ पर्व को लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नदी तालाबों की साफ-सफाई की गयी थी. साथ ही रोशनी की व्यवस्था सभी छठ घाटों पर किया गया था. वहीं छठ-व्रतियों को अर्घ देने के लिये रफीगंज के आर बी आर -विद्युत सब स्टेशन स्थित तालाब की साफ-सफाई की गयी थी.
कांच ही बांस के बंहगिया बहंगी लचकत जाए...
रफीगंज : गुरुवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ देकर विधिवत पूजा अर्चना की. छठ पर्व को लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नदी तालाबों की साफ-सफाई की गयी थी. साथ ही रोशनी की व्यवस्था सभी छठ घाटों पर किया गया था. वहीं छठ-व्रतियों को अर्घ देने के लिये रफीगंज के आर बी […]

शुक्रवार की सुबह भी पोगर पंचायत के सिंघी गांव स्थित ऐतिहासिक तालाब पर छठ-व्रती अर्घ्य देंगे एवं सूर्य मंदिर में पूजा-अचना करेंगे. इस मौके पर आये अतिथि जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि डा संजय यादव, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष शाहजादा शाही ने कहा कि छठ पर्व सबसे पवित्र पर्व है.
छठ-व्रतियो की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है.आयोजक जगनारायण निराला, मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि लगभग 10 वर्षों से हर साल छठ पूजा को लेकर चार दिनों के लिये पनशाला खोली जाती है, जिसमें पानी , शर्बत, चना, मीठा, टेंट लाइट की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है. ईस अवसर पर मीताराम यादव, राजकुमार साव, बमेश, धनंजय कुमार, अनिल यादव, शिक्षक नेहा, काजल, जूली, काजल, खुशबू, आदि रहे.