औरंगाबाद : हाईटेंशन तार की चपेट में आये छह, एक की मौत

मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी टोला कोइरी मुहल्ले गांव में बीच रास्ते में टूट कर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दाह-संस्कार कर लौट रहे छह लोग करेंट से झुलस गये, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाकी पांच घायलों को […]

मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी टोला कोइरी मुहल्ले गांव में बीच रास्ते में टूट कर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दाह-संस्कार कर लौट रहे छह लोग करेंट से झुलस गये, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाकी पांच घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर किया गया है. मृतक की पहचान गांव के ही साहेब मेहता के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है. घायलों में प्रसिद्ध कुमार, मुकेश कुमार, दीनानाथ कुमार, शैलेश कुमार व अनुज कुमार शामिल हैं. सभी का इलाज पीएचसी में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >