रामराजनगर में नाली पक्की, पर सड़क कच्ची, चलना हुआ मुश्किल

बाइक छोड़िए, पैदलजाना भी मुश्किल औरंगाबाद शहर : शहर के रामराजनगर मुहल्ले में सड़क बदहाल रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. बदहाल सड़क के कारण करीब 20 घरों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रामराजनगर मुहल्ले में स्थित विद्यालय के सामने से जानेवाली गली में कच्चा रास्ता है. […]

बाइक छोड़िए, पैदलजाना भी मुश्किल

औरंगाबाद शहर : शहर के रामराजनगर मुहल्ले में सड़क बदहाल रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. बदहाल सड़क के कारण करीब 20 घरों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रामराजनगर मुहल्ले में स्थित विद्यालय के सामने से जानेवाली गली में कच्चा रास्ता है. बारिश होने पर सड़क नारकीय हो जाता है. अभी सड़क की स्थिति काफी खराब है. इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो गया है. वैसे यह क्षेत्र नगर पर्षद के वार्ड नंबर दो से सटा है, लेकिन यह बेला पंचायत के वार्ड 12 में आता है. घनी आबादी है, लेकिन पंचायत में होने के कारण शहर की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है. इस मुहल्ले में अधिकतर गरीब तबके के लोग रहते हैं. मुहल्लेवासियों ने कहा कि रास्ता कच्चा होने के कारण काफी परेशानी है. किसी तरह लोग घर से आते-जाते हैं.
नाली बना हुआ है, लेकिन सड़क कच्ची है. सड़क का लेवल नाली से नीचे होने के कारण बारिश का पानी नाली में नहीं जा पाता है जिसके कारण सड़क पर जलजमाव हो जाता है. कच्ची सड़क के कारण रास्ता कीचड़नुमा बन जाता है, जिससे बाइक या पैदल जाना भी मुश्किल हो जाता है. अगर इसमें छाई या मोरम बिछा दिया जाता तो लोगों को आनेजाने में राहत मिलती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >