अमीर बनने की ख्वाहिश में चल पड़ा अपराध की राह

अमित सिंह के गैंग से जुड़ा है तार औरंगाबाद नगर : बारुण में डेहरी के व्यवसायी संजीत कुमार जायसवाल की हत्या के आरोपित गोविंद पासवान निवासी माड़र थाना एनटीपीसी खैरा को पुलिस ने एक देशी थर्नेट, चार कारतूस, एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने के बाद उक्त आरोपित ने पुलिस के समक्ष […]

अमित सिंह के गैंग से जुड़ा है तार

औरंगाबाद नगर : बारुण में डेहरी के व्यवसायी संजीत कुमार जायसवाल की हत्या के आरोपित गोविंद पासवान निवासी माड़र थाना एनटीपीसी खैरा को पुलिस ने एक देशी थर्नेट, चार कारतूस, एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने के बाद उक्त आरोपित ने पुलिस के समक्ष घटना के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं.

गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि बुधवार की सुबह बारुण ओवरब्रिज के समीप डेहरी के व्यवसायी संजीत कुमार जायसवाल की स्कार्पियो लूटने के उद्देश्य से गोली मारकर हत्या कर दी थी. पूछताछ के क्रम में बताया है कि इस घटना में श्रवण पासवान व अमित सिंह भी शामिल थे. स्कार्पियो को लूट कर रांची में ले जाना था और वहां पर किसी बड़े आदमी का अपहरण कर फिरौती की वसूली करनी थी.

इस अपराधी का तार जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय सिंह और अमित सिंह से जुड़ा हुआ है. गया के डॉक्टर के अपहरण के मामले में अजय सिंह व अमित सिंह जेल में बंद हैं. दोनों अपराधियों से मिलने के लिए गोविंद पासवान अक्सर जेल में जाया करता था. अजय सिंह ने कहा कि घर परिवार छोड़कर उसके गैंग में शामिल हो जाओ. अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता है.

बहकावे में आकर अपराध का रास्ता पकड़ लिया. डेहरी शहर में गोविंद पासवान और राधेश्याम ने औरंगाबाद जाने के नाम पर स्कार्पियो को बुक किया. जैसे ही ओवरब्रिज के पास पहुंचे कि संजीत कुमार जायसवाल को पीछे से गोली मार दी. हालांकि पुलिस वहां पर पहुंच गयी, जिसके कारण वह पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >