औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी धर्मेद्र शर्मा के घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर में रखे सोने चांदी का जेवरात, 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य समानों की चोरी कर ली. इस मामले की लिखित सूचना नगर थाना को दी गयी है. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच की.
लिखित सूचना में धमे शर्मा ने कहा कि है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गया था,जो गया में आयोजित थी.इस बीच शनिवार की सुबह घर के आसपास के लोगों ने फोन पर यह सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला है और ताला भी टूटा हुआ है. इसके बाद धर्मेद्र वापस अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर बक्सा, अटैची आदि का समान बिखरा पड़ा है.
ठीक से जांच करने पर कई कीमती समान गायब पाया गया, जिसमें पीतल के दो बरतन सेट, सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद, केनरा बैंक का एक खाता सहित अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं. घर से चोरी गये समानों की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर के बताये जा रही है. फिलहाल पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है. चोरी गये समान को बरामद करने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है.
