धर्मशाला चौक से बाइक की चोरी

औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार की सुबह नगर थाने से महज 500 गज की दूरी पर स्थित धर्मशाला चौक के समीप से एक न्यूज चैनल के छायाकार रूपेश कुमार, निवासी टिकरी मोड़ की हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस घटना से संबंधित लिखित आवेदन छायाकार रूपेश कुमार ने नगर थाने की […]

औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार की सुबह नगर थाने से महज 500 गज की दूरी पर स्थित धर्मशाला चौक के समीप से एक न्यूज चैनल के छायाकार रूपेश कुमार, निवासी टिकरी मोड़ की हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस घटना से संबंधित लिखित आवेदन छायाकार रूपेश कुमार ने नगर थाने की पुलिस को दिया है.

दिये गये आवेदन में कहा है कि सुबह 10:30 बजे धर्मशाला चौक पर अपना काम से हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 26 सी-2981 से आया था और मोटरसाइकिल को बिजली ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगा दिया था. जब 15 मिनट बाद काम करके वापस लौटा तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी. काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. इधर नगर थाने की पुलिस छायाकार द्वारा दिये गये आवेदन को गंभीरता से लेते हुए शहर में पूरे दिन खोजबीन की. बावजूद चोरी गये मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल सका.

बताते चले कि शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं घट रही है, लेकिन पुलिस अभी तक इस कांड में शामिल लोगों को पकड़ने में कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है. कोई भी ऐसा सप्ताह नहीं है कि शहर से मोटरसाइकिल की चोरी नहीं होती हो. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया हूं. साथ ही गायब हुई मोटरसाइकिल को बरामद करने प्रयास कर रहा हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >