औरंगाबाद (नगर) : रविवार को जिले के पांच मतदान केंद्रों पर होने वाले पुनर्मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. इसी उद्देश्य से अर्धसैनिक बल को इन पांच मतदान केंद्रों के आसपास के इलाकों में पैदल एवं बाइक से गश्ती कर रहे हैं. जिला प्रशासन का मानना है कि यहां भी शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव होगा.
बताते चलें कि 10 अप्रैल को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पारा मिलिटरी के 25 व बीएमपी के 13 कंपनियों के अलावा पांच हजार बिहार पुलिस व चार हजार होमगार्ड के जवानों को दूसरे जिले से मंगाया गया था. यही कारण रहा कि पर्याप्त फोर्स आने के कारण संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार के कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. यह भी उल्लेखनीय है कि पहाड़ी एवं जंगलतटीय इलाकों में अर्धसैनिक बलों के जवान लगातार पिछले कई दिनों से गश्ती कर रहे हैं.
जो अभी भी जारी है. पूनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद दूसरे जिले में चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना होंगे. इधर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कु मार ने बताया कि जिले के जिन पांच मतदान केंद्रों पर पूनर्मतदान होना है. वहां अर्धसैनिक बल के अलावे बिहार पुलिस के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है.
