ताला तोड़ आभूषण दुकान से लाखों की चोरी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के नावाडीह रोड में महावीर मंदिर के पास जनता आभूषणालय में मंगलवार की रात चोरों ने शटर व सेफ के बॉक्स का ताला तोड़ कर दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. बुधवार की सुबह इस घटना के विरोध में व्यवसायियों ने पुरानी जीटी […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के नावाडीह रोड में महावीर मंदिर के पास जनता आभूषणालय में मंगलवार की रात चोरों ने शटर व सेफ के बॉक्स का ताला तोड़ कर दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. बुधवार की सुबह इस घटना के विरोध में व्यवसायियों ने पुरानी जीटी रोड को नावाडीह मोड़ के पास जाम कर प्रदर्शन किया व नगर थाने की पुलिस के विरुद्ध नारे लगाये.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर चोरों से मिलीभगत का आरोप लगाया व व्यवसायियों को सुरक्षा देने की मांग की. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर व्यवसायियों को समझा कर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन व्यवसायियों ने उनकी एक न सुनी. स्थानीय नेताओं की मदद की मदद से जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >