औरंगाबाद से बसपा की ही होगी जीत : कौशल

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में किसी भी पार्टी की अगर चुनावी टक्कर है तो वह है बहुजन समाज पार्टी से. बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार की ही जीत होगी. अन्य प्रत्याशी आसपास भी नहीं ठहर पायेंगे. कुमारी बहन मायावती के नेतृत्व में केंद्र में सरकार का गठन होगा, तभी सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में किसी भी पार्टी की अगर चुनावी टक्कर है तो वह है बहुजन समाज पार्टी से. बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार की ही जीत होगी. अन्य प्रत्याशी आसपास भी नहीं ठहर पायेंगे. कुमारी बहन मायावती के नेतृत्व में केंद्र में सरकार का गठन होगा, तभी सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय का सपना सकार होगा. ये बातें पत्रकार वार्ता के दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह ने कहीं.

उन्होंने कहा है कि आजादी मिले वर्षो बीत गये, लेकिन जनता को वास्तविक स्वतंत्रता नहीं मिली. कांग्रेस, भाजपा, जदयू, राजद इत्यादि अन्य पार्टियों ने सिर्फ सत्ता का भोग किया. बिहार की जमीन पर विकास योजनाएं पानी मांगती दिखीं. शिक्षा का स्तर गिर गया. ज्वलंत समस्याओं पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया. उत्तर कोयल, बटाने सिंचाई व हरियाही नहर परियोजना अब भी अधूरी है. सच कहा जाये तो यह बरसाती नाला बन कर रह गयी. श्री सिंह ने कहा कि चेहरे बदलने से किसी पार्टी की भलाई नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >