मनोरा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, आरसीबी बाजीतपुर बनी विजेता

Aurangabad News: रोमांचक फाइनल में अयोध्या बिगहा को हराया, गोलू कुमार बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज

Aurangabad News: (ब्रजेश द्विवेदी) औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के मनोरा गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हो गया. टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में दर्शक मैचों का आनंद लेने पहुंचे.

जनप्रतिनिधियों ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय प्रजापत, सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार शर्मा एवं उपमुखिया अर्जुन पासवान ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की.

फाइनल में आरसीबी बाजीतपुर ने मारी बाजी

फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बाजीतपुर (आरसीबी) और अयोध्या बिगहा के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या बिगहा की टीम निर्धारित पांच ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 43 रन ही बना सकी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी बाजीतपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर 44 रन बना लिए और रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

गोलू कुमार को मिला दोहरा सम्मान

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए गोलू कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनके उत्कृष्ट खेल की दर्शकों और आयोजकों ने जमकर सराहना की.

विजेता और उपविजेता टीम हुई सम्मानित

समापन समारोह में विजेता टीम आरसीबी बाजीतपुर को पांच हजार रुपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं उपविजेता अयोध्या बिगहा की टीम को तीन हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

युवाओं की रही अहम भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में विकास कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, प्रेम कुमार, अरमान आलम, प्रमोद तिवारी, पुरुषोत्तम कुमार, तनुज कुमार, अतुल कुमार, संतोष कुमार, उज्ज्वल कुमार, ओम नारायण, सौरभ कुमार, शिवम कुमार एवं युगल गौतम कुमार सहित अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >