छड़ सीधा करते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली तार से लगा करंट, मजदूर की मौत

अरवल के बेलखारा गांव में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Arwal News : करपी के शहरतेलपा थाना क्षेत्र के बेलखारा गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर जय किशोर राम की मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. घटना उस समय हुई, जब जय किशोर राम भवन निर्माण स्थल पर छड़ सीधा करने का काम कर रहे थे.

छड़ बिजली तार के संपर्क में आते ही हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार, जय किशोर राम गांव में ही एक व्यक्ति के यहां भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करने गये थे. निर्माण कार्य के दौरान वह लोहे की छड़ सीधी कर रहे थे. इसी दौरान छड़ ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गयी. तार के संपर्क में आते ही जय किशोर राम को तेज करंट लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में जय किशोर राम को सदर अस्पताल अरवल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर शहरतेलपा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. समाचार प्रेषण तक मामले में शहरतेलपा थाने में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >