सोन नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, पसरा मातम

Arwal News: सोन नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, पसरा मातम. दोस्तों संग नहाने गया युवक, सोन नदी में समाया, दो अलग-अलग हादसों में 18 वर्षीय युवक और 12 साल के किशोर की दर्दनाक मौत.

Arwal News: अरवल और कलेर में सोन नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी. स्नान और जाल डालने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा

अरवल सदर थाना क्षेत्र के अहियापुर मंदिर के पीछे सोन नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय राजकुमार की डूबने से मौत हो गयी. राजकुमार अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दोस्तों और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और तुरंत सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया. लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया.

घाट पर सुरक्षा नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि अहियापुर मंदिर के पास स्थित घाट बेहद खतरनाक है. यहां पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा या रोकथाम की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

गांव में पसरा सन्नाटा

कलेर के लक्ष्मणपुर बाथे गांव में भी सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गयी. बताया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ नदी में जाल डालने गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया.

काफी कोशिश के बाद निकाला गया बाहर

साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद प्रिंस को नदी से बाहर निकाला गया. परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

ALSO READ: अरवल में नवनिर्मित सब्जी मंडी का निर्माण कार्य फिर शुरू, दुकानदारों को मिलेगा स्थायी जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >