अरवल में 40 टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, निक्षय मित्र बनकर सहकारिता विभाग ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

अरवल जिले में सहकारिता विभाग और स्थानीय समितियों ने निक्षय मित्र अभियान के तहत 40 टीबी रोगियों को पोषण आहार वितरित किया है. यह पहल 'टीबी मुक्त भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती है.

अरवल. प्रधानमंत्री के आह्वान तथा जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में जिला सहकारिता विभाग और जिले की विभिन्न सहकारी समितियों ने निक्षय मित्र अभियान के तहत 40 यक्ष्मा (टीबी) रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार वितरित किया. यह कार्यक्रम जिला सहकारिता कार्यालय, अरवल में आयोजित किया गया.

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला सहयोग

कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी आकांक्षा ने कहा कि निक्षय मित्र अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है. उन्होंने सक्षम लोगों से आगे आकर अधिक से अधिक टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में सहयोग देने की अपील की, ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके.

कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारिता कार्यालय के सभी कर्मियों के अलावा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला टीबी-एचआईवी समन्वयक, वरीय यक्ष्मा प्रवेक्षक तथा पीपीएसए प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. सभी ने टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने और मरीजों को नियमित उपचार एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >